e Shram Card Self Registration 2022 | ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

 स्वागत है प्रिय दोस्तों आप सभी का आज के नए आर्टिकल में, आज के इस आर्टिकल में हम e Shram Card Self Registration 2022 | ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, भारत सरकार ने ऐसी कई योजनाओं का आरम्भ किया है जिसके द्वारा समय समय पर लोगों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारें में बता रहे है जो श्रमिक वर्ग के लिए हेल्पफुल है|

ई-श्रम पोर्टल

भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल पर सभी श्रमिकों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको e Shram Card से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

e Shram Card | ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन 2022

प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी ने श्रमिकों के लिए एक योजना आरम्भ की है जिससे श्रमिक वर्ग आत्मर्भिर एवं सशक्त बन सकें। लेकिन ऐसे बहुत से श्रमिक होते है जिनको इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहिए पर वह इस योजना से वंचित रह जाते है। इसलिए ऐसे श्रमिकों के लिए श्रम मंत्रालय ने एक ई-श्रम पोर्टल का उद्घाटन किया है।

ई-श्रम पोर्टल

लगभग 43.7 करोड़ असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ई श्रम कार्ड तैयार किया जाएगा | पोर्टल में श्रमिकों का नाम, पता, रोजगार, शैक्षणिक योग्यता, जिस कार्य में वह कुशल हो, और उनके परिवार के सदस्यों की जानकारी ली जायेंगी।

इस पोर्टल के द्वारा सरकार श्रमिकों को नई योजनाओं के बारें में अवगत करायेंगी। पंजीकरण होने के बाद सरकार 10 नंबरों का एक ई-कार्ड श्रमिकों (e Shramik Card) को प्रदान करेंगी जो कि पूरे देश में मान्य होंगा।

Comments